WebAniMax – Profitable SEO Services

Webanimax Agency Logo

Full Form of CCTV / जानिए CCTV क्या है, full form और जानकारी हिंदी में पढ़िए.

आज के time में हमारे पास ज्यादा time नहीं होता है। निर्धारित time के अंदर हमें हर काम करना होता है। ऐसे में हम अपनो का ख्याल रखने में असमर्थ हो जाते हैं।

हालांकि technology इतनी बढ़ गई है, जिसके चलते हमारे काम काफी आसान हो गया है। इस आधुनिक युग में security को गंभीरता से लेने के लिए आवश्यकता है।

CCTV Full Form Types info Hindi

Security की जरूरत सिर्फ business और commercial के लिए नहीं है, बल्कि अपने खुद के घर के लिए भी है। Crime काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हमारे पास security के साधन होना काफी जरुरी है।

जिसके लिए हमारे पास सबसे बेस्ट और अच्छा ऑपशन CCTV Camera है।

जिसे हम अपने home या officer में लगाकर हर चींज पर नजर रख सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं CCTV camera के बारें में. Janiye DVD Full Form in computer & DVD meaning Kya hai 

What is CCTV Camera & CCTV Full Form क्या है?

CCTV full form – Close Circuit TV (क्लोज सर्किट टेलीविजन) कहा जाता है। इसे video surveillance के रुप में भी जाना जाता है।  यह एक क्‍लोज सर्किट सिस्‍टम होता है जिसमें सभी elements सीधे जुड़े हुए हैं।

बता दें, CCTV security camera द्वारा रिकॉर्ड किए गए पिक्चर या वीडिओ को प्रसारित नहीं किया जाता है। इसके बजाय, वीडियो को DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) या NVR (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) पर रिकॉर्ड किया जाता है।

CCTV equipments , वीडियो लगातार रिकॉर्ड कर सकते हैं या किसी विशेष घटना या दिन के कुछ time में नजर रखने के लिए इन्‍हे प्रोग्राम किया जाता हैं। वीडियो को विशिष्‍ट time की अवधि के लिए गुणवत्ता के विभिन्न स्तरों पर store किया जा सकता है और युजर वापस जाकर पुराने वीडियो की जांच कर सकते हैं।

आप CCTV camera को किसी भी मार्केट से खरीद सकते हैं। साथ ही यह अलग अलग कीमत के साथ उपलब्ध हैं। CCTV काफी सारे फीचर्स, स्टाइल्स और ऑप्शंस के साथ आते हैं। आप अपने हिसाब से indoor या outdoor के लिए camera खरीद सकते हैं।

यह जरूर जानिए LCD TV Kya hai & LCD ka full form Hindi me.

ALSO READ:  HTTP Full Form & Meaning in Hindi (एचटीटीपी क्या है ?)

आपने CCTV full form की जानकारी प्राप्त की अब आपको इसके विभिन्न प्रकारों के बारे में बताते है. सस्ता कैमरा और होलसेल में कहाँ ख़रीदे जानने के लिए ये विडियो देख सकते है.

जानिए CCTV कितने Types के होते है?

CCTV काफी सारे ऑप्शन के साथ आता है। यह सभी ऑप्शन अलग अलग फीचर्स के साथ आते हैं। जिसके चलते आप अपनी जरुरत के हिसाब से camera खरीद सकते हैं। तो चलिए बात करते हैं CCTV camera के कुछ प्रकार के बारें में..

  1. Dome CCTV Camera-
  2. Indoor and Outdoor CCTV Camera
  3. Infrared dome CCTV Camera
  4. Day/Night dome camera
  5. वैन्डल रेजिस्टेंस CCTV camera
  6. PTZ (पैन-टिल्ट- ज़ूम)
  7. IP- Internet Protocol
  8. Bullet camera
  9. C-mount camera

1- Dome CCTV camera

घर की सुरक्षा और निगरानी के लिए काफी अच्छा camera माना जाता है। camera यूनिट एक transparent dome के अंदर माउंटेड होता है और वे दोनों सीलिंग माउंटेड या छत पर ब्रैकेट में फिट किए जाते है, जो field view और ऐप्‍लीकेशन की आवश्यकता पर निर्भर होता है।

बता दें, इसे खासतौर पर घरों, कैसीनो, रिटेल store और रेस्तरां के अंदर निगरानी रखने के लिए लगाया जाता है। उनका डोम का आकार यह बताना मुश्किल कर देता है की camera किस दिशा में है। डोम कैमरे अलग अलग डिप्लॉइमन्ट के लिए मिनी और माइक्रो वर्जन में उपलब्ध हैं और विभिन्न आर्किटेक्चरल स्टाइल्स को सूट करने के लिए कई हाउज़िंग रेंज में उपलब्‍ध हैं।

2-Indoor and Outdoor CCTV Camera

इन outdoor cameras को घर के अंदर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सभी इनडोर कैमरों को आउटडोर के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जिन्‍हे सिर्फ घर कें अंदर की security की जरूरत है, उनके लिए इनडोर camera एकदम सही हैं| आउटडोर डोम camera विशेष मटेरियल से मिलकर बनाता है, ताकी वे weather और temperature का सामना कर सकें और खराब ना हो। आउटडोर डोम security कैमरें वेदरप्रूफ होते है वे हर मौसम और तापमान का सामना कर सकते हैं।

3-Infrared Dome CCTV Camera

इन्फ्रारेड कैमरों को अक्सर “night vision” के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें रात के time में भी देखा जा सकता है। Infrared Camera दिन के दौरान high resolution कलर वीडियों रिकॉर्ड करते है। इनमें IR Light Emitting diode या LED कि सीरीज होती है, जो camera को इन्फ्रारेड मोड में स्विच करता है जिससे वे संपूर्ण अंधेरे में भी देख सकते हैं। इन्फ्रारेड मोड में यह camera ब्लैक एंड वाइट इमेज कैप्‍चर करता है। इन camera को काफी power की जरुरत होती है।

ALSO READ:  आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस क्या है? | AI Full Form & Meaning in Hindi

4-Day/Night Dome Camera

अधिकांश CCTV डोम कैमरें डे/नाइट कैमरे ही होते है। जिनमें एक imaging chip होती है जो बिना इन्फ्रारेड लाइट के dim light में भी अच्‍छी इमेज कैप्‍चर कर सकते है। हालांकि इन camera में इन्फ्रारेड लाइट नहीं होती है। जिसके चलते वह पूरे अंधेरे में इमेज कैप्‍चर नही कर सकते हैं।

5-वैन्डल रेजिस्टेंस CCTV Camera

वैन्डल रेजिस्टेंस CCTV कैमेरा का कवर बहुत मजबूत वैन्डल प्रूफ कांच या प्लास्टिक से बना होता है। जो camera को प्रोटेक्ट करता है। इस तरह के कैमरे को खासतौर पर जेलों या अन्य उच्च यातायात के क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। ताकि यह बिना खराबी के काम कर सकें।

CCTV Cameras

6-PTZ (पैन-टिल्ट- ज़ूम)

Pan-tilt-zoom या PTZ, कैमरों को रिमोटली ऊपर या नीचे, बाएं या दाएं घूमाया जा सकता है।  इन camera को zoom in और zoom out किया जा सकता है। इन मूवमेंट की क्षमता से PTZ camera स्थिर दो या दो से अधिक कैमरों की जगह ले सकते है। इन camera में automatic object tracking का फीचर होता है। जो camera motion का पता लगने पर zoom in होता है और motion object को फॉलो करता है| PTZ CCTV कैमरें आकार में बड़े होते है और इनकी देखने की क्षमता 360 डिग्री होती हैं। इनमें लेंस का आकार भी बड़ा होता है जो पूरे area को कवर करके scan कर सकता है।

7- Internet Protocol CCTV Camera

Internet Protocol (आईपी) कैमेरा एक webcam होता है जिसें निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईपी camera को बिना किसी अन्‍य device के सीधे internet या network को कनेक्‍ट किया जा सकता है। इन camera को इंटरनेट से कनेक्‍ट करके यूजर अपने घर, ऑफिस या दुनिया में कही भी ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन की मदद से इस कैमेरे की निगरानी के एरिया को देख सकते है। इसके लिए आपको internet service provider से आईपी खरीदना पडेगा और इसे कैमरे में configure करना होगा। इस IP से आप कही भी camera को access कर सकते है।

ALSO READ:  BIOS ka Full Form in Hindi | जानिए कंप्यूटर बायोस फुल फॉर्म क्या है?

8 – Bullet Camera

बुलेट camera को एक ढाँचे में रखा जाता है, जो आमतौर पर एक बुलेट की तरह एक लंबे सिलेंडर के आकार का होता है। इनका इस्तेमाल outdoor के लिए किया जाता है। इन्‍हे residential places के साथ commercial पर इस्तेमाल किया जाता है। बुलेट camera विभिन्‍न आकार और क्षमता के साथ आते है| इनमें से कुछ कैमरों में manual zoom lens और high range capacity जैसे फीचर होते हैं। इनमें आम तौर पर automatic backlight  compensation फीचर होता है जो camera के इलेक्ट्रॉनिक शटर को automatic adjust करता है, जिससें contrasting light में भी देखा जा सकता है। इन्‍हे सीलिंग या वाल पर install किया जा सकता है और इनके लिए power adapter की आवश्यकता होती है।

9- C-mount Camera

C-mount  असल में एक lens का प्रकार है जिसे सामान्यतः 16mm फिल्म कैमरों और क्लोज सर्किट टीवी कैमरों में पाया जाता है। इन कैमरों को लेंस बदला जा सकता है| अगर आपको 35 या 40 फुट की दुरी से चेहरा देखना है तो आपको एक विशेष लेंस के साथ सी-माउंट camera की आवश्‍यकता होती है। सी-माउंट लेंस 4mm से 100mm तक उपलब्‍ध होता है। 4mm लेंस के साथ आप 70 degree  angle के viewing angle में 35 फिट तक की दूरी का चेहरा देख सकते हैं।

Also read CCTV Meaning & info in Wikipedia. 

दोस्तों आशा है आपको CCTV Full Form ki information हिंदी में पसंद आई होगी आपका कोई सवाल होतो हमसे जरूर शेयर करिए. इस CCTV Camera in Hindi को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करके उनकी knowledge बढ़ने में मदद करिए. धन्यवाद्.- Webanimax

1 thought on “CCTV Full Form और CCTV Camera Types क्या है?

  1. I have come across that today, more and more people will be attracted to video cameras and the discipline of taking pictures. However, really being a photographer, you will need to first shell out so much time frame deciding the exact model of digicam to buy along with moving store to store just so you may buy the cheapest camera of the brand you have decided to choose. But it won’t end generally there. You also have to take into consideration whether you should obtain a digital camera extended warranty. Thanks a lot for the good tips I obtained from your web site.

Leave a Reply